मछली-भात खा रहे थे नक्सली, तभी पुलिस ने घेर, कर दिया इंकाउन्टर

    मछली-भात खा रहे थे नक्सली, तभी पुलिस ने घेर, कर दिया इंकाउन्टर

    लातेहार (LATEHAR) - सदर थाना क्षेत्र के हेसलबा-मरबार के कौआखाड़ जंगल में बीते दिन पुलिस और टीएसपीसी नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ हुई थी. इससे पहले टीएसपीसी के नक्सलियों ने मुठभेड़ स्थल से एक 100 मीटर दूरी पर पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक घर में मछली भात बनवा कर खाया था. ग्रामीण के घर में भोजन कर रवाने होने के कुछ ही देर बाद पुलिस और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई.

    मछली साथ लेकर आए थे सभी नक्सली

    पूरे मामले पर उस घर की महिला ने बताया कि नक्सली अपने साथ मछली लेकर आए थे और उनके घर पर आकर उन्होंने महिला से खाना बनाने को कहा था. इसके बाद महिला ने इन्हें मछली और भात बनाकर खिलाया. उन्हें खिलाने के बाद ही वो जंगल की तरफ अपने चरवाहे के लिए निकली. इसी दौरान उन्हें जंगल की ओर से गोलियों की तड-तड़ाहट सुनाई पड़ी. उक्त महिला ने बताया कि नक्सली 10 से 12 की संख्या में थे.

     चलाया जा रहा सर्च अभियान

    बता दें कि इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर जिला बल के सैट की टीम शामिल थी. वहीं लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस इलाके में अभी भी क्षेत्र को कोडन कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उक्त मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सब जोनल कमांडर जितेंद्र यादव प्लाटून कमांडर चंचल सिंह तथा एक अन्य उग्रवादी शामिल है. उक्त मुठभेड़ में पुलिस को एक एसएलआर राइफल, एक अन्य एसएलआर राइफल की मैगजीन, एके 47 राइफल की मैगजीन,50 जिंदा कारतूस,खोखा इत्यादि सर्च अभियान में मिले हैं.

    रिपोर्ट : विकास तिवारी, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news