रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

    रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

    देवघर (DEOGHAR) - मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ रोड में बीते दिन रहस्मय परिस्थिति में विवाहिता नैना देवी उर्फ लाडो देवी की मौत हो गई. बता दें कि मृतका दो बच्चों की मां है. जो अपने पीछे उन्हें बेसहारा छोड़ गई है. हालांकि महिला की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मृतका के परिजन उसके ससुराल वालों पर उसके हत्या का आरोप लगा रहे है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति विक्की मोदी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

    घरेलू विवाद

    मृतका के पति विक्की मोदी ने बताया कि बीते दोपहर पति-पत्नी में विवाद हुआ था. फिर सभी खाना खाकर सो गए. इसके बाद करीब दोपहर के ढाई बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी नैना देवी का शव घर में ही लगे कटहल पेड़ में साड़ी के फंदे से झूल रही है. आनन फानन में मृतका को पेड़ से उतार कर चिकित्सक के पास लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद नैना देवी को मृत घोषित कर दिया.

    पति करता था प्रताड़ित

    बता दें कि मृतका नैना देवी और विक्की मोदी की शादी सात साल पहले हुई थी. दो छोटे बच्चे होने के बावजूद पति विक्की मोदी अपनी पत्नी के साथ हर रोज मारपीट करता था. वहीं मृतिका ने कई बार मधुपुर महिला थाना में पति के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी.

    रिपोर्ट : अजीत आनंद, देवघर (मधुपुर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news