प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर केन्द्रीय सरना समिति के साथ प्रशासन की बैठक

    प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर केन्द्रीय सरना समिति के साथ प्रशासन की बैठक

    रांची(RANCHI): प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल पर केन्द्रीय सरना की ओर से बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरहूल महोत्सव पर व्यवस्था को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ चर्चा किया.  

    सरना स्थल पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से ससमय व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात समिति द्वारा कही गयी. जिस पर उपायुक्त ने समय पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अभी जुलूस प्रतिबंधित है, राज्य सरकार से अनुमति मिलने पर सरना समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग को तत्पर है.

    वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने कहा कि सरहुल को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था और रूट मैप को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सरना समिति ने एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से आग्रह किया है कि ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सिरम टोली स्थित धरना स्थल पर विशेष निगरानी रखी जाए. बैठक में उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी सुरेन्द्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित शामिल हुए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news