वाहन लूट कर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल 

    वाहन लूट कर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल 

    पलामू(PALAMU): छत्तरपुर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर छतरपुर से जपला की ओर लूट की पिकअप गाड़ी ले कर जा रहे दो व्यक्तियों को मदनपुर पुल के पास से गिरफ्तार करने में कामयाब मिली है.गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर लूट की पिकअप वाहन को स्कॉर्ट कर रहे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वही जंगल का फायदा उठा एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल हो गया.  

    इस संबंध में छतरपुर थाना में कांड दर्ज कर फरार अभियुक्त कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रहीं है. तीन गिरफ्तार अभियुक्तों में  कलेंद्र कुमार पिता बच्चन सिंह परपुरा थाना, दीपक कुमार पिता सरोज सिंह नरवर थाना एवं पंकज कुमार पिता कुंवर सिंह थाना करहगर जिला रोहतास का नाम शामिल है. छापेमारी दल में शामिल थाना प्रभारी शेखर कुमार, एसआई प्रियरंजन कुमार , आरक्षी राकेश कुमार ,सुभाष कुमार एवम महेंद्र भारती शामिल थे.

    रिपोर्ट: अरविन्द अग्रवाल ,छतरपुर,पलामू   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news