बैंक ऑफ इंडिया की भुलनबरारी शाखा में लगी आग, यह सब हो गए खाक


धनबाद (DHANBAD) : जोड़ापोखर के बैंक ऑफ इंडिया की भुलनबरारी शाखा में गुरुवार की देर रात आग लग गई. आग के कारण एक एसी और एक बड़ा एलसीडी जलकर खाक हो गया है. बताया जाता है कि आगजनी की यह घटना शार्ट सर्किट से हुई है. शुक्रवार को बैंक का काम प्रभावित है. जोरापोखर पुलिस ,और दमकल की गाड़ियाें ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. बैंक में काले धुआं की परत चारों तरफ से जम गई है. बैंक प्रबंधक विवेक गुप्ता ने बताया कि कितना का नुकसान हुआ है, जांच के बाद पता चलेगा.
4+