"स्टेशन पर हो एटीएम, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, सहज मिले दवा, दूध"

    "स्टेशन पर हो एटीएम, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, सहज मिले दवा, दूध"

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चेंबर सभागार में सिंभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और टाटानगर रेल प्रबंधन के बीच शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई मांगें रखी गईं. इस मौके पर चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम और टाटानगर के एआरएम समेत चेंबर के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे.  

    स्टेशन परिसर में इन सुविधाओं की रखी गई मांग

    संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों के ड्रॉप एरिया की संकीर्णता पार्किंग एरिया के समतलीकरण, तीन एंट्री गेट, तीन एग्जिट गेट, टाटानगर स्टेशन में ओला उबेर के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था समेत प्लेटफार्म पर कोच की स्थिति को डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाने, स्टेशन में एटीएम और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की व्यवस्था करने, तत्काल टिकट के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करने, टाटानगर स्टेशन में दवा दुकान और दूध दुकान की व्यवस्था करने, एक्सीलेटर की सुविधा को सुदृढ़ करने सभी प्लेटफार्म में लिफ्ट की सुविधा करने समेत टाटानगर से अन्य राज्यों के लिए ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था करने समेत छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी समस्याओं और उनके निदान के लिए चेंबर के प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव को संवाद कार्यक्रम के दौरान रेलवे के पदाधिकारियों के समक्ष रखा.

    जल्द ही मिलेगी रैंप और लिफ्ट की सुविधा 

     कार्यक्रम में शामिल चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि रेलवे द्वारा आदित्यपुर से टाटानगर होते हुए खड़कपुर को जोड़ने वाले थर्ड लाइन का कार्य प्रगति में है. यह दिसंबर 2022 तक कार्य पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सेकंड एंट्री के लिए f.o.b. चालू कर दिया गया है. सेकंड एंट्री गेट पर वेटिंग हॉल और पार्किंग की व्यवस्थाओं को सुदृढ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक नया f.o.b. का कार्य शुरू होगा जिसमें रैंप और लिफ्ट की सुविधा यात्रियों के लिए होगी.  प्रीपेड सेवा पर उन्होंने साफ किया कि डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन से बात कर बहुत जल्द इस सेवा को शुरू की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि चेंबर के द्वारा जो भी सुझाव दिए गए हैं बारीकी से उस सुझाव पर अमल किया जाएगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news