सरना स्थल के चहारदिवारी तोड़ने के विरोध में आदिवासियों ने किया हीनू चौक जाम, एयरपोर्ट जाने फंसे रहे घंटों

    सरना स्थल के चहारदिवारी तोड़ने के विरोध में आदिवासियों ने किया हीनू चौक जाम,  एयरपोर्ट जाने फंसे रहे घंटों

    रांची (RANCHI) - आदिवासी समाज ने गुरुवार को हिनू चौक अचानक जाम कर दिया. चौक पर दिन के 11 बजे से महिला-पुरूष एकत्र होने लगे थे. आदिवासी समाज ने सरना स्थल के चहारदिवारी तोड़ने के विरोध में हिनू चौक जाम किया. इससे एयरपोर्ट जाने वाले विमान यात्रियों को खासापरेशानी का सामना करना पड़ा. दिन के करीब 12 बजे से 2 बजे तक चौक पूरी तरह जाम रहा. इस समय रांची एयरपोर्ट से दिल्ली, बैंगलुरू और हैदराबाद की उड़ान थी. यात्री दूसरे रास्ते से एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चौक जाम होने से विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में परेशानी हुई, मगर किसी यात्री का विमान नहीं छुटा.

    सरना स्थल के चहारदिवारी को तोड़ने का विरोध

    पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट ने न्यू साकेत नगर स्थित सरना स्थल के चहारदिवारी तोड़कर गीता देवी को रास्ता मुहैया कराने का आदेश दिया था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने चहारदिवारी को तोड़ दिया और गीता देवी के घर तक जाने के रास्ते को क्लीयर किया. आदिवासी समाज सरना स्थल के चहारदिवारी को तोड़ने का विरोध किया. आज न्यूज साकेत नगर सरना समिति के लोगों ने इसके विरोध में हिनू चौक जाम कर दिया. विरोध करने वालों के समर्थन गीता श्री उरांव ने भी किया. वे विरोध करने वाले लोगों के साथ हिनू चौक पर घंटों जमी रही.

    हाथों में तख्तियां लेकर किया विरोध

    आदिवासी समाज हाथों में तख्तियां लेकर विरोध कर रहा था. धार्मिक स्थल के साथ छेडछाड बर्दाश्त नहीं करेंगे, प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लगा रहे थे. प्रशासन की कार्रवाई को गलत बता रहे थे. हिनू चौक पर जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस बल की विशेष तैनाती की है. वहीं एयरपोर्ट जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news