दुमका की सड़कों पर बगैर टैक्स दिए दौड़ रही है 107 बसें , परिवहन विभाग ने शुरू की कार्रवाई


दुमका ( DUMKA) - जिला परिवहन विभाग में निबंधित 107 बसें ऐसी है जो बर्षों से सरकार को रोड टैक्स नहीं दे रही है. आज परिवान सचिव के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बात सामने आई. मामला सामने आने के बाद परिवहन सचिव ने जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया. वीसी समाप्त होते ही जिला परिवहन पदाधिकारी पी बारला, आरटीओ जुगनू मिंज और एमवीआई अभय कुमार दल बल के साथ दुमका बस पड़ाव पहुंचे. जहां खड़ी बस के चालक से बस से संबंधित तमाम कागजात की मांग की लेकिन बस चालकों द्वारा सभी कागजातों को समय नहीं दिखाया गया. इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस मालिक से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी. जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी पी बरला ने बताया कि बस मालिक द्वारा टैक्स भुगतान का आश्वासन दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर टैक्स का भुगतान नहीं होता है तो तमाम बसों को सीज कर लिया जाएगा.
4+