अच्छी खबर : मध्य विद्यालयों में हुआ कोरोना वैक्सीनेसन कैंप का आयोजन, 430 स्कूली छात्र-छात्राओं को लगा टीका


कोडरमा (KODERMA) - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में मंगलवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी, सीता सुखानी, सीडी बालिका मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय बेलाटांड़ एवं तिलैया बस्ती में लगभग 430 छात्र छात्राओं को कैंप का आयोजन कर टीका लगाया गया. इस आयोजन में 12 से 14 वर्ष के बच्चों ने उत्साह पूर्वक टीकाकारक कैंप में आकर टीका लगवाया.
सतर्कता की ज़रुरत
कैंप के निरीक्षण के क्रम में कोडरमा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है और हमें अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है. इसके लिए बच्चों में टीकाकरण करवाना अति आवश्यक है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के अभिभावक से निश्चिंत होकर बच्चों को कैंप में शामिल करवाने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीका लगवाने की अपील की.
वैक्सीनेसन कैंप में शामिल हुए बच्चों ने कहा
वहीं छात्रों ने कहा कि हमें सुरक्षित रहने के लिए टीका लेना आवश्यक है. ताकि हम अपनी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रख सकेंगे. कैंप में 20 -20 की टीम बनाकर छात्रों को टीका लगाया गया. बीपीएम मुहम्मद मुनाजिर ने बताया कि बुधवार को डोमचांच प्रखंड के स्कूलों में कोरोना वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कैंप में एएनएम पुतुल रानी दास, शारदा कुमारी, शोभा सिन्हा, माया सिन्हा आदि शामिल थी.
रिपोर्ट : अमित कुमार, कोडरमा
4+