भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, गीत-संगीत के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया आनंद

    भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, गीत-संगीत के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया आनंद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में  मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित शिव मंदिर सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गीत संगीत तथा सहभोज का आनंद लिया.इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी नें कहा कि होली रंगों का त्योहार है.होली के हर रंग से खुशियां परिलक्षित होती है.उन्होनें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की जिंदगीं खुशीयों के रंगों से सरोबार हो.भाजपा जिलाध्यक्ष  गुंजन यादव ने कहा कि होली प्रेम का पर्व है.बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.उन्होंने कहा कि हम सभी को होली में कटुता का त्याग कर प्रेम को अपनाना चाइये।समारोह में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,नंद जी प्रसाद,अनिल मोदी,जितेंद्र राय,धर्मेन्द्र प्रसाद,अजित कालिंदी,ज्योति अधिकारी,नारायण पोद्दार,कौस्तुव राय,मणि मोहंती,सुरेश शर्मा,संतोष ठाकुर,हेमंत सिंह,बजरंगी पांडेय,प्रशांत पोद्दार,फातिमा शाहीन नें उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.

    इस अवसर मुख्य रूप सेअनमोल शर्मा, छीतरमल धूत, दीपक निषाद, चंद्रशेखर दास, देवेंद्र शर्मा, सांवरलाल शर्मा, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, बलबीर कौर, तरविंदर भाटिया, पिंटू सैनी, निकेश सिंह, विवेक सिंह, शिव शर्मा, नारायण सिंह,अशोक सारस्वत, विष्णु सोनकर, विजय शर्मा, मनीष जोशी, विमल केवलका, नितिन झा, अनूप खां, नीरज शुक्ला, इंदरजीत तिवारी, सोनू तिलावत, अरविंदर कौर, नीलिमा शर्मा, रजनी गुप्ता, कीर्ति काबरा, सपना काबरा, सीमा, रचना जयसवाल, रिंकी शर्मा, अंजलि खंडेलवाल, सीमा कर, नटवर गनेरीवाला, मोनू तिवारी, अंकु सिंह, विकास सिंह, आशीष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विजय गुप्ता, संतोष साहू, सुमित गोयल, मिक्की सोनकर, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news