मातम में तब्दील हुआ उत्सवी मूड : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

    मातम में तब्दील हुआ उत्सवी मूड : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

    गुमला (GUMLA) : होली का उत्सव मना रहे गुमला के मकरां गांव में शनिवार का मातम छा गया. दरअसल मकरां गांव के दो लोगों समेत तीन की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई.  एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के नावाटोली नहर मोड़ के समीप बीती शनिवार को दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी परमेश्वर उरांव (18) बिन्देश्वर उरांव (16) और कर्रा थाना क्षेत्र के बमरला गांव निवासी भक्तु गोप (22) शामिल हैं. वहीं घायलों में मकरा गांव निवासी प्रकाश लोहरा और लापुंग थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी बजरंग लोहरा शामिल हैं.

    जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को एक बाइक में सवार होकर परमेश्वर, बिन्देश्वर और प्रकाश तीनों दोस्त तेज गति से भरनो चौक के तरफ आ रहे थे और दूसरा बाइक में भक्तु गोप और बजरंग लोहरा बेड़ो की ओर जा रहे थे इस क्रम में दोनों बाइकों का तेज गति के कारण नावाटोली नहर मोड़ के समीप सीधी भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही मकरा गांव निवासी परमेश्वर उरांव की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी सदलबल घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. जहां रिम्स में ही इलाज के क्रम में शनिवार की शाम मकरा निवासी बिन्देश्वर की मौत हो गई,और रिम्स में ही बमरला निवासी भक्तु गोप की भी मौत शनिवार की रात्रि रिम्स में हो गई. बाकी दोनों घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news