महंगी गाड़ियों को उड़ाने में माहिर पलामू और गढ़वा के चार चोर धराए

    महंगी गाड़ियों को उड़ाने में माहिर पलामू और गढ़वा के चार चोर धराए

    पलामू (PALAMU) : पुलिस अपराधी और चोर गिरोह पर लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला पाटन थाना क्षेत्र का है. गुरुवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े चोर गिरोह के कुछ सदस्य किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओं के विजय शंकर के निर्देश पर पाटन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी चलायी गई. छापेमारी दल जैसे ही  कुन्दरी जंगल के पास पहुंचा तो इंडिगो सवार चार लोग पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर कई गड़ियां भी पुलिस ने बरामद की है. वहीं चोरों ने पुलिस के समक्ष अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं.   

    इस मामले में शुक्रवार को एसडीपीओं के विजय शंकर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार चोरों का एक बड़ा गिरोह है. जो पलामू और गढ़वा के विभिन्न इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी पाटन थाना क्षेत्र में किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे. लेकिन पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र के जरीय चोरी की घटना से पहले सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

    गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी की इंडिगो कार ,दो मोटरसाइकल,एक ऑटो, एक सिलाई मशीन, किराना के समान  के अलावा चार मोबाईल फोन बरामद किया है.          

    रिपोर्ट : जफ़र महबूब ,मेदिनीनगर ,पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news