यहां पानी की किल्लत ऐसी कि प्रण कर बैठे लोग, होली नहीं मनाएंगे

    यहां पानी की किल्लत ऐसी कि प्रण कर बैठे  लोग, होली नहीं मनाएंगे

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - एक तरफ जमशेदपुर में लोग होली की तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी तरफ गैर टिस्को एरिया के कुछ इलाकों में पानी की समस्या की वजह से लोग होली नहीं मनाने का फैसला कर बैठे हैं. एक तरफ चकाचौंध वाला जमशेदपुर है तो दूसरी तरफ बरतन लिए पानी की एक एक बूंद के लिए संघर्ष करते लोग नज़र आते हैं. ऐसा ही नज़ारा मानगो के संकोसाई रोड नं 5 का है. जहां जय प्रकाश नगर में जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों ने होली नहीं मनाने का फैसला किया है.

    दो दिनों से मात्र पांच मिनट पानी आता

    मानगो संकोसाई जयप्रकाश नगर के स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया कि लगभग एक महीने से पानी की सप्लाई सुचारू ढंग से नहीं हो रही है. 10 से 15 मिनट ही लोगों को पानी मिलता है. बार-बार शिकायत करने पर भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं लेते. दो दिनों से तो हाल यह हो गया है कि मात्र पांच मिनट पानी आता है जिससे लोगों को आधा बाल्टी ही पानी मिल रहा है.  होली का महापर्व पानी के बिना आखिर कैसे मनाया जाए. ये सोचकर परेशान होने के बाद  लोगों ने होली नहीं मनाने का फैसला किया है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता को फोन पर स्थानीय लोगों की परेशानियों  से अवगत कराया और  मानगो नगर निगम के अधिकारी को टैंकर से जलापूर्ति करने का निवेदन किया.  विकास सिंह ने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो होली के बाद पीएचडी के कार्यालय के बाहर और सड़क पर प्रदर्शन होगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि जो आधा बाल्टी पानी मिला वह भी इतना बदबूदार और गंदा था कि उसका उपयोग किसी भी काम में नहीं किया जा सकता.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news