केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं ने देखी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स


रांची (RANCHI) : द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा में है. कई राज्यों में टैक्स फ्री है तो कई जगह इसे टैक्स फ्री करने की मांग जारी है. वहीं इस मांग का विरोध भी पुरजोर हो रहा. इसी बीच रांची से भी फिल्म से जुड़ी खबर आयी है. रांची में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म सिनेमा हॉल में देखी. मुंडा के साथ प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,विधायक समरी लाल,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, हरबिंदर सिंह बेदी सहित कई नेता शामिल थे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी से हॉल में जाकर फ़िल्म देखने का आग्रह किया है.
रिपोर्ट: रंजना कुमारी
4+