जमशेदपुर में मनी "स्पेशल" होली : चेशायर होम में पप्पू सरदार ने बिखेरे खुशियों के रंग

    जमशेदपुर में मनी "स्पेशल" होली  :  चेशायर होम में पप्पू सरदार ने बिखेरे खुशियों के रंग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सुंदरनगर स्थित चेशायर होम के विशेष बच्चों (दिव्यागों) के साथ होली मनाई. हालांकि पिछले दो सालों से कोरोना काल की वजह से ये आयोजन बंद था. एक अरसे बाद पप्पू सरदार को वहां देख चेशायर होम में रहनेवाले काफी खुश नज़र आए.

    रंगों के बीच जोरदार डांस

    मौके पर होली के गीतों पर पप्पू सरदार के साथ सबने जमकर डांस किया और एक दूसरे को गुलाल लगाए. मौके पर चेशायर होम की सिस्टर फिलोमेना ने होली की बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय के बाद पप्पू भैया यह आयोजन कर रहे जिससे चेशायर परिवार में खुशी का माहौल है.

    होली की बधाई

    मौके पर मौजूद फिजिशियन मिताली दास ने भी बधाई देते हुए उत्साह के साथ होली मनाने की बात कही. पप्पू सरदार ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड लगभग खत्म हो चुकी है. न नाइट क‌र्फ्यू है न कोई पाबंदी, लेकिन मास्क व सैनिटाइजर अभी भी जरूरी है. पप्पू सरदार ने अपील की कि 12 से 14 साल के बच्चों के बीच कोरोना का वैक्सीन लगना चूंकि शुरु हो गया है इसलिए होली के बाद सभी अभिभावक अपने बच्चों को कोरोना का टीका जरुर लगवाएं.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news