पूछ रहा धनबाद, हेमंत बाबू ! SNMMCH की सीटें कब बढ़ेंगी?

    पूछ रहा धनबाद,  हेमंत बाबू ! SNMMCH की सीटें कब बढ़ेंगी?

    धनबाद (DHANBAD) : हेमंत सरकार के कार्यकाल में क्या धनबाद के एसएनएमएमसीएच ( पूर्व का पीएमसीएच) का भाग्य बदलेगा या झारखंड बनने के बाद से ही जिस तरह धनबाद की अनदेखी होती रही है, उसी तरह इस बार भी होगी.  यह प्रश्न इसलिए उठ रहा है कि लाख कोशिश के बावजूद मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़कर100 नहीं हो पाई है.  जबकि दावे पर भरोसा करें तो राज्य के कुछ अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में  यहां सुविधाएं कुछ अधिक हैं, लेकिन सीट काम हैं. 

    150 सीट के गैलरीनुमा लेक्चर थियेटर के लिए दौड़ रहे हैं 'कागजी घोड़े' 

    अभी जो सुगबुगाहट दिख रही है वह यह है कि अस्पताल में 150 सीट के गैलरीनुमा  लेक्चर थियेटर का निर्माण करने की दिशा में 'कागजी घोड़े' दौड़ने लगे हैं. रांची में इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकार बताते हैं कि लेक्चर थियेटर बन जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में एनएमसी की एक बड़ी शर्त  पूरी हो जाएगी.  सूत्रों के अनुसार लेक्चर थिएटर का काम पूरा हो जाने के बाद मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की एक 100 सीट मिलने की एक बहुत बड़ी बाधा दूर हो जाएगी, साथ ही सीटें बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी.  

    फैक्ल्टी की कमी पर ध्यान दे सरकार 

    सूत्र बताते हैं कि इसके बाद एकमात्र कमी फैकल्टी की रह जाएगी, जिससे सरकार के स्तर से ही दूर किया जाना है.  बता दें कि 6 सालों से एनएमसी (पहले एमसीआई ) अस्पताल में गैलरीनुमा लेक्चर थियेटर नहीं होने पर नाराजगी जताती रही है और इससे एक बहुत बड़ी कमी मानती रही है.  8 साल से हर साल एनएमसी इस कॉलेज को डिफिशिएंसी की लिस्ट में डाल रही थी.  कॉलेज प्रबंधन ने कई बार सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराने के बावजूद सरकार गंभीरता से नहीं ले रही थी.  अब सरकार इस दिशा में पहल शुरू की है. जानकार बताते हैं कि गैलरी नुमा  लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए इमरजेंसी के ऊपर जगह चिन्हित की गई है. अधिकारियों के अनुसार पहले यह ओपीडी बिल्डिंग में बनाने की तैयारी थी लेकिन निरीक्षण के बाद स्थान परिवर्तन किया गया है.  छत पर लगे तार और एसी  के उपकरण को हटाने के लिए कॉलेज प्रबंधन को सरकार से 5लाख  का आवंटन मिला है.  इस राशि को अधिकारियों ने भवन प्रमंडल को हस्तांतरित कर दिया है ,भवन प्रमंडल ही काम को पूरा करेगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news