रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 20 से अधिक घायल, 8 की हालत नाजुक

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा,  20 से अधिक घायल, 8 की हालत नाजुक

     टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रामगढ़ से फिर सड़क हादसे की खबर आई है. यहां के चुट्टूपालू घाटी में कंटेनर ने बस को  टक्कर मार दी. दुर्घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं आठ यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.  मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है.

    जानकारी के मुताबिक गलत दिशा से  और तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने  सिवान से रांची आ रही बस को रामगढ़ में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस ड्राइवर समेत 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है. यात्रियों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जिन आठ यात्रियों की हालत नाजुक है, उन्हें रिम्स रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नजदीकी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों की मदद कर रही हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कंटेनर काफी स्पीड में था और वह गलत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. गौरतलब है कि चुट्टूपालू घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं. जानमाल की क्षति होती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news