BREAKING: अवैध संबंध के आरोप में बुजुर्ग महिला-पुरुष को पेड़ से बांध कर पिटाई, दोनों को निर्वस्त्र घुमाया, 6 गिरफ्तार

    BREAKING: अवैध संबंध के आरोप में बुजुर्ग महिला-पुरुष को पेड़ से बांध कर पिटाई, दोनों को निर्वस्त्र घुमाया, 6 गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA)-  जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. घटना कल शाम की है. अवैध सबंध के शक में ग्रामीणों ने गांव के एक अधेड़ और एक महिला की पेड़ में बांध कर पिटाई की. इतना से भी जब मन नहीं भरा तो दोनों को निर्वस्त्र कर गांव के तीन टोलों में लाइट के साथ घुमाया. गनीमत रही कि समय पर पुलिस पहुच गयी. दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया. मसलिया में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला आदिवासी है जबकि पुरुष सुनील गैर आदिवासी. अवैध संबंध की बाबत दोनों ने इनकार किया है. महिला का कहना है कि वह सुनील का खेत बटाई पर करती है. एक ही गांव में होने के कारण जान पहचान है. कल भी उसके खेत से काम कर लौटने के क्रम में 15 से 20 की संख्या में ग्रामीणों ने पहले सुनील को पकड़ा फिर उसे भी एक ही पेड़ में बांध कर पिटाई की, फिर निर्वस्त्र कर गांव घुमाया. इस संबंध में एसपी अम्बर लकड़ा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी. लेकिन सवाल उठता है कि कानून को हाथ मे लेने का अधिकार तथाकथित समाज के ठीकेदारों को किसने दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news