बीबीएमकेयू के सिंडिकेट ने कॉलेजों में फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को ख़ारिज किया

    बीबीएमकेयू के सिंडिकेट ने कॉलेजों में फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को ख़ारिज किया

    धनबाद(DHANBAD) - विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय(बीबीएमकेयू ) के सिंडिकेट ने डिग्री ,पोस्ट ग्रेजुएट समेत अन्य कोर्स के लिए परीक्षा फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया.  कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय  की बैठक हुई, कुलपति हजारीबाग से ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे.  अभी यहां के प्रभार में है और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति है.  बैठक में इसके पहले की बैठक, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक, एप्लीकेशन तथा न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय की सम्पुष्टि  की गई. 

    28 शिक्षकों की नियुक्ति की  सम्पुष्टि  की गई

     बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय से यहां आए 28 शिक्षकों की नियुक्ति की भी सम्पुष्टि  की गई.  रजिस्ट्रार ड़ॉ  विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा शुल्क बढ़ने और शिक्षकों के लिए पारिश्रमिक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है.  बता दें कि 23 मार्च को बीबीएमके यू का  पांचवा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन एस एस एलएनटी महिला कॉलेज,धनबाद  में होगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news