रिम्स में हॉस्पिटल हेल्थ केयर मैनेजमेंट का डिप्लोमा कोर्स, 15 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन


रांची (RANCHI) : रिम्स में हॉस्पिटल हेल्थ केयर मैनेजमेंट का डिप्लोमा कोर्स इग्नू के माध्यम से कराया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन इग्नू की वेबसाइट पर 15 मार्च दिया जा सकता है. बता दें कि कुल 40 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा. एक साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 25 हजार रुपए फीस ली जाएगी. पात्रता की बात करें तो कोर्स के लिए आवेदकों को MBBS, BDS, फार्मेसी या पांच साल किसी 100 बेडेड अस्पताल में काम करने का अनुभव होना जरूरी है.
4+