गिरिडीह ओपन कास्ट कोयला खदान में दो की मौत !


गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के ओपन कास्ट कोयला खदान के पंप हाउस के समीप गुरुवार की देर शाम आठ बजे अवैध खंता धंसने की सूचना है. खंता धंसने से दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है. जिन दो लोगों की मौत की बात सामने आई है, उसमें बरडीहा के गपैय के हरिजन टोला निवासी बंधु दास के बेटे मुकेश दास और सुखदेव तुरी के बेटे अनिल तुरी बताए जा रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन ओपन कास्ट खदान के इसी पंप हाउस के समीप कार्यरत गार्ड की माने तो घटना के वक्त खंता में आसपास के कई लोग कोयला चोरी के लिए घुसे हुए थे. इसी दौरान ये घटना हुई. जिसमें दो लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है. वैसे इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+