कलाकारों के लिए मौका, जनसंपर्क ऑफिस कैंपस में हाे रहा ऑडिशन

    कलाकारों के लिए मौका, जनसंपर्क ऑफिस कैंपस में  हाे रहा ऑडिशन

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक कलादलों के चयन के लिए ऑडिशन और स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है. राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अपने नाट्य कला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में देने और जागरूकता फैलाने का कार्य चयनित कलाकारों और कला दल के द्वारा किया जाएगा.

    इस संदर्भ में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कला दल की अहम भूमिका होती है.  ऐसे में कला दल का चयन प्रतिवर्ष किया जाता है. वहीं जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में ऑडिशन और स्क्रीनिंग के माध्यम से बेहतर कलाकारों का चयन करने की प्रक्रिया को अपनाई जा रही है ताकि राज्य सरकार की योजनाओं को कला दल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचायी जा सके.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news