"सीएम को सद्बुद्धि दो हे भगवान !" देखिए वीडियो में, ग्रामीणों की क्या है गुहार....

    "सीएम को सद्बुद्धि दो हे भगवान !" देखिए वीडियो में, ग्रामीणों की क्या है गुहार....

    दुमका (DUMKA) - दुमका में 1932 का खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. आंदोलनकारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन के बाद अब अपने आराध्य देव से भी इसे लागू करने के लिए सीएम को सद्बुद्धि देने की कामना कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज दुमका प्रखंड के हिजला गांव स्थित मांझी थान में ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने आराध्य पर जलार्पण किया.

    स्कूलों में हो संथाल भाषा में पढ़ाई

    जलार्पण के बाद ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा ने कहा कि सत्ता में आने के पूर्व हेमंत सोरेन ने 1932 का खतियान लागू करने का भरोसा दिया था. लेकिन सरकार बनाने के बाद वह अपना वादा भूल चुके हैं. भगवान सीएम को सद्बुद्धि दें और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने के साथ-साथ संथाली भाषा को प्राथमिकता दें. इसके साथ ही उनकी यह भी मांग है कि 1932 के खतियान आधारित ही उनको नौकरी मिले और स्थानीय स्कूलों में संथाल भाषा में बच्चों की पढ़ाई करवायी जाए.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news