झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 11मार्च 2022 को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    सहारा में फंसे हैं झारखंड के तीन लाख लोगों के 2500 करोड़, सरकार ने कहा – है हमारी निगाह : सहारा कंपनी में अनुमानत: झारखंड के तीन लाख लोगों का 2500 करोड़ रुपए फंसा हुआ है. गुरुवार को विधानसभा में सहारा में निवेश करने वालों के पैसे वापस नहीं होने का मामला उठा. सरकार ने कहा कि हम जागरुक हैं, सचेत हैं. (प्रभात ख़बर)

    सेवानिवृत विवि शिक्षकों को सातवें वेतनमान के आधार पर मिलेगी पेंशन : राज्य के सभी विवि के सेवानिवृत शिक्षकों व अधिकारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन का भुगतान किया जाएगा. (प्रभात ख़बर)

    लालू जेल में रहेंगे या निकलेंगे बाहर, फैसला आज :  चारा घोटाला से जुड़े रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार 11 मार्च को सुनवाई होगी. (दैनिक जागरण)

    हार्स ट्रेंडिंग मामले में सीबीआई की अदालत में पेश हुई सीता सोरेन : 2012 के राज्य सभा चुनाव में हार्स ट्रेंडिंग मामले में गुरुवार को सीबीआई के विशेष जज पीके वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई . (दैनिक जागरण)

    कोरोना टेस्ट पर सवाल : कोविड टेस्ट के लिए उपयोगी एंटीजेन किट की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल उठ रहे .  एंटीजन में 191 संक्रमित, आरटीपीसीआर जांच हुई तो 188 की रिपोर्ट निगेटिव आई. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news