रेलवे ने दी बड़ी राहत, बेडशीट-कंबल सुविधा तुरंत देने के आदेश


धनबाद (DHANBAD) : कोविड के मामले कम होने के साथ ही लगाई गई पाबंदियां भी धीरे धीरे हट रही हैं. रेलवे ने भी अपनी पुरानी सुविधाएं फिर से शुरू की हैं. ट्रेनों में लिनन, ब्लैंकेट्स एवं कर्टेंस की सुविधा तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी है.
बता दें कि राजधानी सहित कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल देने की सुविधा कोरोना महामारी से पहले तक उपलब्ध थी. लेकिन कोविड के आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से बेडरोल/कंबल दिया जाना बंद कर दिया गया था. अब जब बीमारी का प्रभाव काम गया है, फिर से यह सुविधा बहाल कर दी गई है.
4+