ड्रॉप आउट बच्चों को कैंपस वापसी लाने के लिए विदा हुआ जागरुकता रथ


गुमला (GUMLA) - उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव ने गुरुवार को समाहरणालय भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रव्यापी पढ़ना अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा का यह अभियान 100 दिन का है. मुख्य उद्देश्य यूथ में क्रिएटिविटी बढ़ाना है. मौखिक - लिखित अभिव्यक्ति कैसे बेहतर हो, यह अभियान का हिस्सा है.
समाज को शिक्षित और साक्षर बनाने क प्रयास
जागरूकता वाहन गांव गांव में जाकर ड्रॉप-आऊट/ आऊट ऑफ द स्कूल के बच्चों को वापस कैंपस में लाने के लिए प्रयत्नशील होंगे. वैसे बच्चे जिनकी पढ़ाई कोविड-19 की वजह से छूट गई, या ऐसे व्यक्ति जो साक्षर नहीं हैं, उन्हें भी शिक्षा एवं साक्षरता से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. लोगों को पढ़ने लिखने की धारा से जोड़ने की दिशा में एनजीओ के प्रतिनिधियों को भी जागरूकता वाहन के साथ संलग्न किया गया है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+