यूनिवर्सिटी कर्मियों को जल्द मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ – मिथलेश ठाकुर


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : विश्वविद्यालय कर्मियों को जल्द ही सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा. गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौंवे दिन मंत्री मिथलेश ठाकुर ने यह बात कही. मंत्री lसदन में मनीष जायसवाल के उठाए मुद्दे पर जवाब दे रहे थे.
सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान मनीष जायसवाल ने विश्वविद्यालय में 200 कर्मियों के 7वें वेतनमान का मसला उठाया. कहा कि बहुत से लोग बिना लाभ लिए रिटायर कर जाएंगे. मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जवाब में कहा कि इसको लेकर सभी विश्वविद्यालय और एजी की बैठक हुई है. एजी द्वारा रांची और दुमका विवि का अंकेक्षण नहीं हो पाया है. अन्य विवि का अंकेक्षण हो रहा है. अंकेक्षण रिपोर्ट आने के बाद सातवां वेतनमान लागू कर दिया जाएगा.
4+