रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या आत्महत्या !


धनबाद (DHANBAD) - डायमंड क्रॉसिंग में किशन बाउरी नामक बस्ताकोला निवासी युवक का शव गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला. मामला बैंक मोड़ थाना क्षेत्र का है. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की और पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
शादी की तैयारी में व्यस्त थे किशन
किशन बाउरी के भतीजे ने बताया कि घर में शादी समारोह चल रहा था. चाचा ने शादी की सारी खरीदारी खुद ही की थी. फिर ना जाने क्यों वह शादी में नहीं आए और खुदकुशी कर ली. इस मामले में पुलिस का कहना है कि बस्ताकोला निवासी किशन बाउरी सब्जी मंडी में मुंशी का काम करता था. उनका शव गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विशेष जानकारी दी जाएगी.
रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो
4+