दुमका मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए दुमका के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    दुमका मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए दुमका के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़े  गुरुवार दिनांक 10 फरवरी को दुमका के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है -

    दुमका जिला

    कार्रवाई : डीटीओ ने 36 चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया :  यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए परिवहन विभाग द्वारा पकड़े गए बाइक और भारी मालवाहकों के चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हुई है. कुल 36 चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी सह अनुज्ञाप्ति पदाधिकारी फिलबियुस बारला ने की.  (हिंदुस्तान)

    अवैध कोयला खनन में लगे जेसीबी जब्त, दो गिरफ्तार : शिकारीपाड़ा वन क्षेत्र में कोयला के अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. डीएफओ अविरूप सिन्हा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से शिकारीपाड़ा के वन क्षेत्र हीरापुर चित्तराकुंडी क्षेत्र में छापेमारी की. अवैध कोयला उत्खनन में लगे एक जेसीबी को जब्त किया गया है. अवैध कोयला उत्खनन में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में यूनुस अंसारी जेसीबी का चालक है, वहीं कादिर खान उर्फ राजू खान जेसीबी का मालिक है. (हिंदुस्तान)

    हस्तशिल्पकारों को आनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ने की जरूरत : डीसी - केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प देवघर के तत्वावधान में बधुवार को आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना पर एक दिवसीय शिल्प जागरूकता कार्यशाला जोहार में आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विभिन्न जिलों से आए शिल्पियों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने तैयार कि गई सामग्रियों का अवलोकन करते हुए कहा कि संताल परगना कला और शिल्प के मामले में काफी समृद्ध रहा है. ( दैनिक जागरण)

    समस्या निदान को स्वयं पहल करेंगे समुदाय के लोग : विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिम जनजाति माल पहाड़िया की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कन्हाई देरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि समुदाय के लोग आज भी कई सरकारी योजनाओं के लाभ पाने से वंचित हैं. समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में मंगलवार को मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया. ( दैनिक जागरण)

    साहेबगंज जिला

    19 सूत्री मांगों को लेकर पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के आह्वान पर पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 09 मार्च से प्रथम चरण का आंदोलन बुधवार से शुरू हो गया. पहले दिन एसोसिएशन की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाया गया. इस आंदोलन के दौरान तीन दिन तक सभी पुलिस जवान बाएं बांह पर काली पट्टी बांध कर अपनी डयूटी करे रहे हैं.  (हिंदुस्तान)

    विस में उठा बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला : विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजमहल विधायक अनंत ओझा ने विधानसभा में कार्यस्थगन सूचना के माध्यम से एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाया. उन्होंने कहा राज्य के कई जिले अंतरराज्यीय सीमा पर हैं. जिला के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती जिला में विगत कुछ वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठ से जनसंख्या संतुलन बिगड़ गया है. घुसपैठिए फर्जी नाम व कई प्रमाण पत्र बना कर भारत के नागरिक बन बैठे हैं. (हिंदुस्तान)

    देवघर जिला

    बाबा मंदिर के दानपात्रों से 25.23 लाख की आय : बाबा मंदिर के 18 दानपात्रों से 25 लाख 23 हजार 649 रुपए आए. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी है. बुधवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल 25 लाख 23 हजार 649 के अलावा 1.16 ग्राम सोना, 204.68 ग्राम चांदी दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं. (हिंदुस्तान)

    अवैध रूप से बिजली जलाने वाले 16 लोगों पर प्राथमिकी : झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देश के आलोक में बुधवार को विद्युत विभाग ने पालाज़ोरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली ऊर्जा की चोरी करने वाले 16 लोगों पर कार्रवाई की है. छापेमारी अभियान में सारठ विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता रोशन कुमार के अलावा सारठ विद्युत सहायक अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी, पालाज़ोरी के जेई डेबिड हांसदा शामिल थे.  (हिंदुस्तान)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news