पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़े  गुरुवार दिनांक 10 फरवरी को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है -

    बांध कर रखे जा रहे थे बच्चे, अब होगा इलाज : आदिम जनजाति परहिया परिवार के दो अनाथ बच्चों का इलाज होगा. बच्चे आशीष और मुकेश मानसिक रूप से बीमार हैं. बचपन में ही दोनों की मां का निधन हो गया है. जबकि पिता बाहर कमाने गया है. मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण दोनों बच्चों को रस्सी और जंजीर में बांधकर रखना पड़ता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार ने इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट किया. जिसके बाद मंत्री श्री गुप्ता ने दोनों अनाथ बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पलामू उपायुक्त को दिया. (प्रभात ख़बर)

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही मजबूत होगा संगठन बीजेपी : बुधवार को भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के बैठक होटल ज्योति लोक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज उद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13 मार्च को होने वाले मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. बताया गया कि बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात भाग लेंगे. (हिंदुस्तान)

    दूर हुए अग्निशमन वाहन की कमी, बरकरार है जल संकट, कम संसाधन में बेहतर करने की उम्मीद : पलामू में फायर स्टेशन बैरिया में स्थित है. बैरिया का इलाका ड्राई जोन के रूप में चिन्हित है. इसलिए अग्निशमन वाहन में पानी भरने के लिए वाहनों को रेलवे स्टेशन रोड में पानी टंकी में लाना पड़ता है. स्टेशन रोड में टंकी के पास पानी तो मिल जाता है लेकिन यह व्यवस्था कार्यालय के निकट होती तो और बेहतर होता है. फिलहाल पलामू में अग्निशमन विभाग के पास तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी है. (प्रभात ख़बर)

    राशि निर्गत कराने को लेकर धरना प्रदर्शन, हरिहरगंज मिडिल स्कूल मैदान से राजद ने निकाला जुलूस : शहरी क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास के लाभुकों के खाते में राशि निर्गत किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के समीप धरना दिया गया. इसके पहले राजद प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व आवास लाभुकों ने हरिहरगंज मिडिल स्कूल के मैदान से एनएच 98 होते हुए, हाथों में तख्तियां लिए हुए, नगर पंचायत के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए, नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां भीड़ सभा में तब्दील हो गई. (दैनिक जागरण)

    स्वतंत्र एजेंसी से एमडीएम संचालन कराने की मांग : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हैदरनगर इकाई के शिक्षकों ने बुधवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों को एमडीएम से मुक्त कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया कि एमडीएम संचालित करने के लिए जारी दिशानिर्देश में बहुत सारी कठिनाइयां हैं. एक शिक्षक को पूरा दिन पंजी संधारण में लग जाता है. जिससे पठन-पाठन प्रभावित होता है. भेंडर के माध्यम से सामग्री का उठाव व खरीद करने का प्रावधान है. (दैनिक जागरण)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news