BREAKING : ACB ने 10 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क को किया गिरफ्तार


रांची ( RANCHI) -भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB रांची की टीम ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई कर एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. स्वास्थ्य निदेशालय कार्यालय ( नामकूम) में पदस्थापित क्लर्क कृष्णकांत बारला को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते धर दबोचा. कृष्णकांत बारला ने यह रिश्वत स्पष्टीकरण को मैनेज करने के एवज में मांगा गया था. ब्यूरो के अनुसार लातेहार के रहने वाले संतोष कुमार ने शिकायत की थी. जांच पड़ताल में शिकायत की पुष्टि हुई. फिर ट्रैप करने की तैयारी शुरू हुई. संतोष कुमार के ऊपर ग्राम पुरानी हेसाग, ग्राम पुरानी अरमू के ग्राम प्रधानों के द्वारा डॉ भरत भूषण भगत के बहकावे पर धांधली एवं अनियमितता तथा असामाजिक संगठनों के साथ गलत सांठगांठ रखने का आरोप लगाया गया था. इस संबंध में आवेदक से स्पष्टीकरण की मांग की गई.
4+