झारखंड विधानसभा बजट सत्र : आजसू कार्यकर्ताओं पर हुए केस वापस लेने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : आजसू कार्यकर्ताओं पर हुए केस वापस लेने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

    रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन बुधवार को भी सदन के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है.  आजसू के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता सदन के बाहर धरने पर बैठ गए. उनकी मांग है कि विधानसभा घेराव में भाग लेने रांची आने वाले कार्यकर्ताओं पर हुए केस को वापस लिया जाए. 

    सरकार लाठी के दम पर दबा रही आवाज

    पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि हेमन्त सरकार आंदोलन की आवाज़ को लाठी के दम पर दबाने की कोशिश कर रही है. लेकिन यह आवाज़ अब दबने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जगह के कार्यकर्ताओं पर 107 का मुकदमा दर्ज किया है. इसे अविलंब वापस ले, नहीं  तो बड़ा आंदोलन आजसू करेगी. बता दें कि सात मार्च को आजसू स्थानीय नीति सहित अन्य मुद्दों को लेकर  विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था. लेकिन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news