तालाब किनारे मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी


देवघर (DEOGHAR) - जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरिया मुहल्ले स्थित पहाड़ कोठी के पीछे फाटक बांध से पुलिस ने एक 45 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान सिमरिया मोहल्ला निवासी राजू दास के रूप में हुई है. गांव के ही तालाब से शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
काम से निकले थे घर से बाहर
मृतक के पुत्र ललन कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह उनके पिता घर से काम करने के लिए निकले थे. रात होने के बाद भी उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा उनकी खोज बिन की गई. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बुधवार सुबह गांव में हल्ला मच गया कि गांव के ही एक तालाब के किनारे एक थैला पड़ा हुआ देखा गया है. जब मृतक के बेटे ने यहां आकर देखा तो वह थैला उनके पिता का निकला. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसआइ शाहबिर उराव सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
रिपोर्ट : अरविन्द कुमार, जसीडीह (देवघर)
4+