मेल-एक्सप्रेस के किराए में कमी और पैसेंजर ट्रेन में कोई राहत नहीं

    मेल-एक्सप्रेस के किराए में कमी और पैसेंजर ट्रेन में कोई राहत नहीं

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA)-  रेल यात्रियों की सुविधाओं में हर दिन रेलवे नई सुविधा बहाल करती नजर आती है. लेकिन इस बार एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के भाड़े को लेकर पहेली बनी हुई है. यात्री ट्रेनों से स्पेशल और त्योहारी स्पेशल का टैग हटने के बाद मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया सामान्य हो गया.  लेकिन रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत नहीं दी. पैसेंजर ट्रेनें अब भी स्पेशल हैं और उनका किराया पहले से तीन गुना ज्यादा है. न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गया है. पैसेंजर ट्रेनों के बाद अब रेलवे ने राजधानी और दुरंतो जैसी वीआइपी ट्रेनों में भी अपनी बाजीगरी दिखाई है. इन ट्रेनों में खान-पान सुविधा बहाल करने के साथ ही उनके शुल्क में चुपके से बढ़ोतरी कर दी गई है. यात्रियों के लिए रेलवे का यह नियम नहीं समझ पाने वाली पहेली साबित हो रही है.   

    रेलवे के किराए में बढ़ोतरी

    कोडरमा जक्शन से खुलने वाली कोडरमा कोवार मधुपुर और कोडरमा हजारीबाग टाउन बडकाकाना पैसेजर ट्रेन दो फेरों में चल रही है. कोडरमा जक्शन से कोडरमा टाउन का दूरी लगभग 10 किमी है. यहां का किराया न्यूनतम 30 रूपये लग रहा है. इसी प्रकार कोडरमा बडकाकाना रूट में पिपराडीह कोडरमा जक्शन से पीपराडीह हाल्ट का भी किराया 30 रुपए है. इसकी दूरी भी लगभग 08 से किमी है. जबकि झुमरी तिलैया से कोडरमा टाउन और पीपराडीह ओटो से 15-20 रुपए में लोग सफर कर रहे हैं. बता दें कि धनबाद गया रेलखंड पर कोडरमा से होकर चलने वाली आसनसोल वाराणसी मेमो ट्रेन और गया आसनसोल मेमो ट्रेन में गझंडी और हीरोडीह और सरमाटांड 8-10 किमी पर है. इसका किराया 10 रुपए पैंसेजर ट्रेन में लग रहा है. इस तरह रेल का गणित समझे से परे है.

    रिपोर्ट : अमित कुमार झुमरी तिलैया/कोडरमा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news