20-25 वर्ष में HEALTH HUB बन सकता है झारखंड - डॉ संजय कुमार


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के एलकॉर होटल में CONFEDERATION OF INDIAN INDUSTRY ( CII ) के बैनर तले विज़न फॉर झारखण्ड विषय पर एक दिन का वेबिनार हुआ. ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डॉ. संजय कुमार, न्यूरोसर्जन, VICE- CHAIRMAN , MEDICA HOSPITAL, RANCHI के द्वारा हेल्थ केयर इन झारखण्ड विज़न 2047 ( Healtcare in Jharkhand Vision 2047 ) पर चर्चा की गई.
बना सकते हैं बेहतर स्वास्थ्य केंद्र
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि झारखण्ड जैसे उभरते राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की असीम संभावनाएं हैं. अगर इस पर तीव्र गति से कार्रवाई की जाए तो अगले 20-25 वर्ष में झारखण्ड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में हेल्थ हब ( HEALTH HUB ) बन सकता है. कहा कि झारखण्ड में स्वास्थ्य देखभाल संकेतांक की जो भी खामी है, उसे हम सरकार और निजी क्षेत्र से हाथ मिलाकर ठीक कर सकते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी Technology और मेन पॉवर Man Power को बेहतर प्रशिक्षण खासतौर पर MEDICAL COLLEGE, NURSING PARAMEDICAL COLLEGES, INSTITUTE OF TRIBAL DISEASES BL SKILL TRAINING & के द्वारा हम एक बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बना सकते हैं, जिससे हम बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
इन बीमारियों के उभरने की आशंका
गांव में जाने वाली सैया और ANM, जो खून की कमी, गर्भावस्था के इलाज के लिए जाते हैं, उन्हें अपने साथ BP MACHINE, LUCOMETER दिया जाए, जिससे कि लोगों का रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की जाए. आने वाले समय में STROKE, लकवा जैसी गंभीर बीमारी उभर कर आने वाली है. विशेषकर झारखण्ड में जहां ग्रामीण आबादी की संख्या ज्यादा है. ऐसा करने से स्ट्रोक से निपटने में सक्षम होंगे.
TELEMEDIGNE को बढ़ावा दें
स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ी है, लेकिन डॉक्टर की अनुपात कम है, जिसे हमें बढ़ाना होगा. यहां पर बड़े- बड़े औद्यागिक घरानों के लोग सामने आएँ और TELEMEDIGNE को बढ़ावा दें. दूर-दराज गाँव में रहने वाले लोगों को TELEMEDIGNE के द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों से बात-चीत हो सकें और सिर्फ उन्हीं लोगों को अस्पताल आने की जरूरत पड़े, जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है. इसके अलावा BPLके साथ साथ APL के लोगों में भी चिकित्सा बीमा की मांग की गई .खासकर AYUSHMAN SCHEME के अंतर्गत कुछ संक्रामक बीमारियों, ROAD TRAFFIC ACIDENT को न्यूनतम दरों पर अर्जित करने की अपील की गई.
4+