International women's day : "महिलाओं ने ठाना है, चूल्हे से चौपाल तक जाना है"

    International women's day :  "महिलाओं ने ठाना है, चूल्हे से चौपाल तक जाना है"

    पलामू (PALAMU) - पलामू ज़िला के सहभागी शिक्षण केन्द्र के प्रांगण में एलआईसी एचएफएल के सहयोग से  महिला दिवस मनाया गया. इस मौके पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम में लगभग हज़ारों महिला और किशोरियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन सहभागी शिक्षण केन्द्र के संस्थापक निर्देशक अशोक सिंह के सहयोग से शकुन्तला, नौशबा एवं लीलावती ने किया.  कार्यक्रम में नारी शक्ति जिंदाबाद, हम सब एक हैं,  महिलाओं ने ठाना है, चूल्हे से चौपाल तक जाना है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तू नारी है तू शक्ति है,के नारे गूंज उठे और सहभागी शिक्षण ट्रस्ट द्वारा संचालित बालवाड़ी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए.

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई एके सिंह डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर रेखा सिंह, अर्चना सिंह, शिक्षिका मीना गुप्ता,पंचायत महिला प्रतिनिधि अनिता देवी, महिला थाना इंचार्ज सुरबाला भृंगराज व उनके साथ कई महिलाएं उपस्थित थी. प्रो. रेखा सिंह ने कहा कि आज महिला दिवस पर इस छोटी जगह में इकठ्ठा होना जागरूकता दर्शाता है. उन्होंने इसका श्रेय सहभागी शिक्षण केन्द्र की टीम को बताया. उन्होंने कहा कि दस वर्ष पहले इन इलाकों की महिलाएं घर से बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकती थी. लेकिन आज सहभागी शिक्षण केन्द्र के सघन प्रयास से जागरूकता आई और संस्था के सहयोग से अब इस इलाके की महिलाएं भी हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं.

    रिपोर्ट: ज़फ़र हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news