यात्रीगण सावधान : जसीडीह प्लेटफॉर्म पर फराटे से दौड़ती है बाइक, आंख मूंदे बैठी RPF

    यात्रीगण सावधान : जसीडीह प्लेटफॉर्म पर फराटे से दौड़ती है बाइक, आंख मूंदे बैठी RPF

    देवघर (DEOGHAR) : जसीडीह स्टेशन पर इन दिनों बाइक और साइकिल सवारों की भीड़ रहने लगी है. इन लोगों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म को सड़क बना दिया है. बाइक और साइकिल सवार प्लेटफार्म पर बिना किसी डर-भय के फर्राटे भरते दिखाई पड़ते हैं. सब कुछ जानते हुए भी जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. यह यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.

    हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है आरपीएफ पुलिस

    स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या चार इन दिनों स्टेशन से सटे बाइक और साइकिल चालकों के चलने के लिए मुफीद रस्ता बन गया है. दिन हो या रात, वह बिना किसी डर-भय से मोटरसाइकिल चलाते हैं. कई बार तो प्लेटफार्म पर यात्री बाइकों की चपेट में आकर घायल होते-होते भी बचे हैं. यही नहीं, स्टेशन के बाहर वाहन स्टैंड होने के बाद भी लोग बाइक और साइकिल प्लेटफार्म पर ही खड़ी कर ट्रेन से यात्रा करने चले जाते हैं, जबकि स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर जवानों की तैनाती भी है. रेलवे द्वारा प्लेटफार्म पर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश आरपीएफ पुलिस को है. फिर भी वे ड्यूटी के प्रति सजग नहीं रहते हैं. बार-बार यात्रियों की शिकायत के बाद भी आरपीएफ की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है. अगर समय रहते इस पर कार्रवाई कर रोक नहीं लगाई गई, तो किसी दिन कोई हादसा भी हो सकता है.

    रिपोर्ट : अरविन्द अग्रवाल, जसीडीह (देवघर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news