वन-विभाग ने लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध की कार्रवाई, लकड़ियों से लदे दो वाहनों को किया जब्त    

    वन-विभाग ने लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध की कार्रवाई, लकड़ियों से लदे दो वाहनों को किया जब्त    

    दुमका(DUMKA): दुमका वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर श्री अमड़ा चौक के समीप बीती रात 2 टाटा 207 वाहन पर लदे लकड़ी को जब्त किया है, जबकि लगभग एक ट्रैक्टर लकड़ी को रोड किनारे से जब्त किया है. इस मामले में दोनों वाहन के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. जब्त वाहन और लकड़ी को रेंज कार्यालय में रखा गया है और गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.  जानकारी देते हुए डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि श्री अमरा चौक पर की कार्रवाई की भनक लगते ही सड़क किनारे लकड़ी फेंक कर माफिया वाहन लेकर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विभाग हर संभव कार्रवाई कर रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news