रांची के होटल कैपिटल हिल से BHEL के एक अधिकारी का मिला शव, मौत के कारणों की खोजबीन शुरू
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): - भेल के एडीजीएम मनोज कुमार सिंह का शव मेन रोड स्थित एक होटल से मिला है. वे बनारस से ऑफिस के काम से रांची आए हुए थे. होटल कैपिटल हिल के कमरा नंबर 209 से उनका शव बरामद हुआ है. हिंदपीढ़ी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण मनोज कुमार सिंह की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी जा रही है.
4+