थर्ड फ्रंट बनाने के लिए  तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR  ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    थर्ड फ्रंट बनाने के लिए  तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR  ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    रांची (RANCHI) - तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की है. हेमंत सोरेन ने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री देश में एक नया मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहे हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने यह प्रयास 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया है. भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों के साथ एक थर्ड फ्रंट बनाने की इस कड़ी में के चंद्रशेखर राव पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी के शरद पवार से भी मिल चुके हैं. उन्होंने सुब्रह्मण्यम स्वामी से भी इस संबंध में चर्चा की है.

    इनका कहना है

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की है. राजनीतिक रूप से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के राजनीतिक गठजोड़ बनाने का सभी को अधिकार है. लेकिन उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रयासों का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है, क्योंकि जनता इन्हें जानती भी है और पहचानती भी है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में ही  गलवान घाटी में झारखंड के दो शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 10-10 लाख रुपए की राशि अपनी सरकार की ओर से दी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news