महाशिवरात्रि में बाबा मंदिर में कुव्यवस्था के लिए पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

    महाशिवरात्रि में बाबा मंदिर में कुव्यवस्था के लिए पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर के VIP गेट पर उमड़ी भीड़ और विधायक अम्बा प्रसाद के साथ मन्दिर प्रबंधक द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. तीर्थ पुरोहित की संस्था पंडा धर्म रक्षिणी सभा के कार्यालय में सभा के अध्यक्ष और महामंत्री ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज ने सीधा आरोप जिला प्रशासन पर लगाते हुए कहा कि कुव्यवस्था के लिए सिर्फ और सिर्फ जिला प्रशासन जिम्मेवार है. जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था नही होने के कारण VIP गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

    कुव्यवस्था सिर्फ शीघ्रदर्शनम कूपन के कारण हुई

    सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि सारी कुव्यवस्था सिर्फ शीघ्रदर्शनम कूपन की वजह से हुआ. इन्होंने आरोप लगाया कि शीघ्रदर्शनम का काउंटर खुले बिना कैसे कूपन बेचा गया? एक बार में अधिक कूपन बेचने के कारण ही शीघ्रदर्शनम लाइन में भीड़ उमड़ पड़ी. इन्होंने मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त पर गलत ढंग से कूपन बेचने और बिना कूपन के श्रद्धालुओं को शीघ्रदर्शनम के रास्ते पूजा कराने का आरोप भी लगाया है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ हुए दुर्व्यवहार पर महामंत्री ने रमेश परिहस्त की गलती मानते हुए अविलंब उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. अम्बा प्रसाद के साथ हुए दुर्व्यवहार और श्रद्धालुओं को हुई कष्ट के लिए इन्होंने सभी से पंडा समाज की ओर से माफी मांगी है. कल VIP गेट पर हुए अफरा-तफरी का माहौल शीघ्रदर्शनम कूपन की वजह से होने के कारण धर्म रक्षिणी सभा ने आने वाले दिनों में सीमित संख्या में कूपन बिक्री करने की मांग मंदिर प्रशासन से की है. साथ ही टाइम स्लॉट के हिसाब से कूपन की बिक्री की मांग भी की गई है. आपको बता दे कि शीघ्रदर्शनम कूपन की आय का 40 प्रतिशत पंडा धर्म रक्षिणी के खाते में जाता है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news