बंद पत्थर खदान से मिली युवक की लाश, भाई ने कही ये बात

    बंद पत्थर खदान से मिली युवक की लाश, भाई ने कही ये बात

    दुमका (DUMKA) : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र चित्रागड़िया के एक बंद पड़े पत्थर खदान से बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ. शव की शिनाख्त सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग के चौपारण थाना के बछई गांव का रहने वाला था. 

    यह है मामला

    चित्रागाड़िया के ग्रामीणों ने बंद पड़े पत्थर खदान में युवक की लाश पानी में देखा. लाश देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को खदान से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतक के भाई विकास कुमार यादव के द्वारा शिकारीपाड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गई. विकास कुमार यादव ने आवेदन में लिखा है कि उनके भाई चित्रागाड़िया के पत्थर खदान में पोकलेन गाड़ी में हेल्पर का काम करता था. मंगलवार को वह बंद पड़े खदान में नहाने के लिए गया था, नहाने के क्रम में ही खदान में डूबने से सुरेंद्र यादव की मौत हो गई. मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट : अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा (दुमका)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news