विधायक ने की मांग, झारखंड में भी लागू हो पुरानी पेंशन स्कीम


रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में पेंशन स्कीम की मुद्दा भी उठा. कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए राजस्थान की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की. विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है. कहा कि राजस्थान सरकार ने हाल ही अपने राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की है. झारखंड सरकार भी ऐसा ही करें. सीएम हेमंत सोरेन से मांग की कि भले एक समय सीमा तय कर दें, पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें.
4+