धनबाद की फरजाना कॉमनवेल्थ गेम्स में  दिखाएगी टैलेंट

    धनबाद की फरजाना कॉमनवेल्थ गेम्स में  दिखाएगी टैलेंट

    धनबाद (DHANBAD)  : राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो  दर्जन से अधिक पदक जीतने वाली फरजाना खान जल्द ही कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी प्रतिभा दिखाएगी, कॉमनवेल्थ के लिए घोषित भारतीय लॉन बॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में फरजाना का चयन किया गया है. 15 मार्च से यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स में भारतीय लॉन बॉल टीम का प्रशिक्षण कैंप लगेगा.  कैंप में शामिल होने के लिए फरजाना दिल्ली जा रही है.  

    धनबाद के कुमारधुबी  की रहने वाली है फरजाना

    बता दें कि कोरोना  की वजह से दो  साल से प्रतियोगिता नहीं हो रही थी. कोरोना  के बाद पहली बार वह प्रतियोगिता में भाग लेगी. पुरुष और महिला वर्ग में 10 -10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इससे पहले भी फरजाना ने कॉमन वेल्थ गेम्स  में भाग लिया है. झारखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में फरजाना ने गोल्ड जीता है. रांची पुलिस में कार्यरत और धनबाद के कुमारधुबी में रहने वाली फरजाना ने टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने जा रहा है. 

    रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news