कुछ डिब्बे छोड़ आगे बढ़ गई डाउन मालगाड़ी, कर्मचारियों की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

    कुछ डिब्बे छोड़ आगे बढ़ गई डाउन मालगाड़ी, कर्मचारियों की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

    पलामू (PALAMU) : मुगलसराय रेल मंडल के बीड़ी सेक्सन में जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में मालगाड़ी संख्या 31393 दो भाग में बंट गई.  माल गाड़ी के पीछे का कुछ डिब्बा हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पहले बहेरा गांव के पास कट गया. जबकि इंजन से जुड़े अन्य डिब्बे को लेकर ट्रेन आगे बढ़ती रही. रेल कर्मियों की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. पूरे प्रकरण में तीन घंटे डाउन लाइन पर आवागमन बाधित रहा.

    मालगाड़ी के कटे हुए डिब्बो पर रेल कर्मचारियों की नज़र पड़ते ही तत्काल ड्राइवर को सूचना देकर मालगाड़ी को हैदरनगर के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 बी के समीप रुकवाया गया. हैदरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मो सलाहुद्दीन खान ने बताया कि डाउन मालगाड़ी का कुछ डिब्बा हैदरनगर रेलवे स्टेशन से पहले ही कट कर छूट गए थे. रेलवे स्टेशन के कर्मियों की नज़र पड़ी तो गाड़ी को रुकवायी गई. उन्होंने बताया कि घटना सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर घटी.  पुनः सभी डिब्बों को जोड़कर 9 बजकर 30 मिनट पर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. 

    रिपोर्ट :  ज़फ़र इमाम, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news