झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स :  एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें, बुधवार दिनांक 2 मार्च 22 को, रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है-

     जिला अस्पतालों में 100 से बढ़कर 300 बेड, क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी, रांची में 3 फोरलेन सड़कें : हेमंत सोरेन सरकार का तीसरा बजट गुरुवार को पेश होगा. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश करेंगे. सभी जिला अस्पतालों में 100 से बढ़ कर 300 बेड किए जाएंगे. क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेंगे. (दैनिक भास्कर)

     झारखंड में पारा सामान्य से कम रहेगा, लू भी कम चलेगा –अगले तीन महीनों के दौरान गर्मी के सीजन इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी. लेकिन पंजाब, हरियाणा और समूची गंगा पट्टी के राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा में सामान्य से कम तापमान दर्ज होगा. (दैनिक भास्कर)

    रुसी हमले में भारतीय छात्र की मौत –यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई. कर्नाटक निवासी नवीन खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगे थे. पिता ने मंगलवार को भारत में मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को लेकर क्रोध जाहिर किया. उन्होंने बताया कि बेटे नवीन को 97 फीसद अंक प्राप्त  हुआ था इसके बावजूद  कर्नाटक क्या पूरे भारत में मेडिकल सीट हासिल नहीं कर सका. इसलिए मजबूरी में उसे यूक्रेन जाना पड़ा. (दैनिक जागरण)

      नियुक्ति में झारखंड से मैट्रिक-इंटर पर अनिवार्यता पर सुनवाई आज - झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी की नई नियुक्ति नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. यह मामला चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. इस संबंध में रमेश हांसदा और कुशल कुमार की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. (दैनिक जागरण)

    यूक्रेन में फंसे झारखंड के 17 लोग पहुंचे रांची, सुनायी आपबीती :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच वहां फंसे झारखंड के 17 लोगों मंगलवार की शाम रांची पहुंचे. अपने वतन वापसी पर इनलोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की. वहीं, कई ने यूक्रेन की हालात की वस्तुस्थिति बतायी. दूसरी ओर, वहां फंसे झारखंड के अन्य लोगों से भी लगातार संपर्क स्थापित कि‍या जा रहा है. राज्य सरकार के कंट्रोल रूम में फोन कर अब तक 181 लोगों ने  मदद मांगी है. (प्रभात खबर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news