दुमका : नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले के एक आरोपी धराया

    दुमका : नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले के एक आरोपी धराया

    दुमका (DUMKA) - दुमका जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कल रात गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के हिजला रोड स्थित नाग मंदिर के पास से साजन शाह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया. दरअसल 18 अक्टूबर 2021 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदिया डंगाल में एक युवती का शव बरामद हुआ था. शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. बाद में उसके मामा जो गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने उसकी पहचान की और उनके आवेदन पर इस कांड की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई.

    चुनौतीपूर्ण मामला

    तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया. जिसमें बॉबी यादव, पंचू यादव, अनुराग पंडित और भूकंप हांसदा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि दो आरोपी विकास केवट और इस्लाम उर्फ बली को नगर थाना की पुलिस ने दूसरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इन दोनों आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी. इस कांड के एकमात्र फरार आरोपी साजन शाह को 28 फरवरी की रात मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि या मामला पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि शुरुआत में मृतिका की पहचान नहीं हो रही थी, पहचान होने के बाद पूरे मामले से पर्दा हटाते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल सभी सातों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news