देश व दुनिया की महत्वपूर्ण नीतियों को तैयार करने की ट्रेनिंग देगा एक्सएलआरआइ 

    देश व दुनिया की महत्वपूर्ण नीतियों को तैयार करने की ट्रेनिंग देगा एक्सएलआरआइ 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : एक्सएलआरआइ में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक अफेयर्स (एक्सएलसीपी) की शुरुआत की गयी है. वर्चुअल मोड में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया. विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री प्रोफेसर बेंजामिन एम. फ्रीडमैन और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में राजनीतिक अर्थव्यवस्था के सीनियर प्रोफेसर प्रो. विलियम जोसेफ मायर ने 'सार्वजनिक नीति में कैरियर के बारे में अपना विचार रखा.

    उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वैश्विक स्तर पर इस प्रकार के फ्यूचर लीडर तैयार करने की आवश्यकता है.  जो विषम परिस्थिति के साथ ही हर प्रकार के दबाव के बावजूद में भी सही और सटीक निर्णय ले सकें. उन्होंने इस दिशा में एक्सएलआरआइ द्वारा शुरू किये गये प्रयासों की सरहना की. सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक अफेयर्स का केंद्र एक्सएलआरआइ के दिल्ली कैंपस में होगा. जहां देश भर में सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर काम किया जायेगा.

    महामारी ने हमें अप्रत्याशित घटनाओं  के लिए तैयार रहना सिखाया  

    एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर पॉल फर्नांडीस ने केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा कि हाल की महामारी ने हमें उन भयावह और अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार रहना सिखाया है जो एक पल में हमारे जीवन को बाधित कर सकती हैं, और फिर भी हमें एक दुनिया के रूप में एक साथ बांध सकती हैं. एक्सएलसीपी में, हम उन लीडरों को प्रशिक्षित करने का प्रयास करेंगे जो नीतियों को तैयार करने और नैतिकता और अखंडता की मजबूत भावना के साथ संगठनों का नेतृत्व करने का प्रयास करेंगे. साथ ही एक अनिश्चित दुनिया में बड़ी निश्चितता के साथ लचीलापन बनाने के उदाहरण स्थापित करेंगे.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता , ब्यूरो हेड,जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news