पॉलीटेक्निक परिसर में रहने वाले 25 परिवारों को मिली राहत , वैकल्पिक व्यवस्था होने तक नहीं उजड़ेगा घर

    पॉलीटेक्निक परिसर में रहने वाले 25 परिवारों को मिली राहत ,  वैकल्पिक व्यवस्था होने तक नहीं उजड़ेगा घर

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद पॉलीटेक्निक परिसर में पिछले 60 वर्षों से  रह रहे 25 परिवारों ने आज प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रोफेसर डीके सिंह और जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के प्रयास से झारखंड सरकार के मंत्री  बन्ना गुप्ता के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था मिलने तक राहत दिए जाने पर आज पीड़ित परिवारों द्वारा कांग्रेस कर्मियों का अभिनंदन किया गया और पीड़ित परिवार, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना आभार जताया.  इस अवसर पर सभी के चेहरे पर मुस्कान और खुशी थी. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी नोटिस से यहां के लोगों में भय का माहौल था,  

    राहत के साथ  वैकल्पिक व्यवस्था करने का हुआ है आदेश 

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त से बात कर इन घरों को राहत देने और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश दिया.  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस का प्रयास रंग लाया और इन गरीबों को मंत्री जी के प्रयास से राहत मिली.  डॉ डीके सिंह ने कहा कि कॉन्ग्रेस पार्टी  हमेशा भूमिहीन ,गरीब ,बेघर ,असहाय, दलित -पिछड़ों के हितों के लिए कार्य करती रही है.  यह कांग्रेस की प्राथमिकता रही है.  कांग्रेस पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी.  इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय जयसवाल, प्रोफेसर जी एन मिश्रा ,योगेंद्र सिंह योगी ,अशोक कुमार सिंह, वैभव सिन्हा , दिलीप सिन्हा, भास्कर झा ,अमित कुमार ,मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news