राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : प्रोजेक्ट में दिखा टैलेंट, डीसी भी हुए प्रभावित


लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला के शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी दिलीप कुमार टोप्पो के द्वारा किया गया. इस मौके पर डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि विज्ञान एक ऐसा हथियार है. इसका स्वभाव व्यक्ति के स्वभाव के साथ बदल जाता है. अगर व्यक्ति की सोच सकारात्मक होगी तो विज्ञान एक वरदान बन जाता है. वहीं यदि व्यक्ति की सोच नकारात्मक होगी तो विज्ञान एक अभिशाप बन जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 1928 में रमन प्रभाव का आविष्कार किया था. इसी वजह से साल 1986 से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इसके लिए इन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने भारत सरकार से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित करने के लिए का आयोजन पूरे भारत में स्कूलों कॉलेजों विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में मनाया जाता है. डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने प्रशिक्षु शिक्षिकाओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को देखकर उसकी सराहना भी की.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+